ब्राह्मण समाज की बैठक में रविशंकर कौशिक बने नगर अध्यक्ष लोगों ने बधाई दी।

ब्राह्मण समाज की बैठक में रविशंकर कौशिक बने नगर अध्यक्ष लोगों ने बधाई दी।


  बहसूमा परविंद्र कुमार जैन। नगर के मोहल्ला मंगल बाजार में स्थित हनुमान मंदिर में युवा ब्राह्मण समाज की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की बात कही। समाज को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में रविशंकर कौशिक को नगर का नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। नगर के मोहल्ला मंगल बाजार में स्थित श्रीहनुमान मंदिर के प्रांगण में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों की एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कौशिक ने ब्राह्मण समाज की बैठक में कहा कि हमारा समाज इस समय पिछड़ रहा है। युवा नशे के आदी हो चुके हैं। पढ़ाई मैं कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। हमें समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर समाज को आगे बढ़ाना है। उन्होंने नगर के मोहल्ला मंगल बाजार निवासी रविशंकर कौशिक को ब्राह्मण समाज का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। उनके मनोनीत पर ब्राह्मण समाज के बीके शर्मा, महेशचंद शर्मा, मास्टर अजय शर्मा, प्रशांत कौशिक, अनिल शर्मा, विधिचंद शर्मा, प्रतीक शर्मा, सोमनिधी शर्मा, मनोज शर्मा, अजय शर्मा, सुनील शर्मा, अजय प्रभाकर, राजेंद्र शर्मा, तरुण शर्मा, शिवम शर्मा, मनीष शर्मा, पिंटू शर्मा, सुरेश शर्मा नीरज शर्मा, मास्टर नवीन शर्मा, विशाल शर्मा, सचिन शर्मा, अतुल शर्मा, मास्टर संजीव शर्मा, राजू शर्मा, विनोद शर्मा, संजय भारद्वाज ने बधाई दी।