फांस मीडिया के साथ पहुंचे चेतन सिंह व ग्रामीणों को सौर ऊर्जा के बारे में किया जागरूक ।

फांस मीडिया के साथ पहुंचे चेतन सिंह व ग्रामीणों को सौर ऊर्जा के बारे में किया जागरूक ।

 परीक्षितगढ़ एलर्जी स्वराज फाउंडेशन के तत्वाधान में आईआईटी मुंबई शिक्षक शोधकर्ता प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी फांस की मीडिया के साथ खरखाली गांधी गंगा घाट पर पहुंचे और ग्रामीणों को सौर ऊर्जा के फायदे बताते हुए इसका प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। बाद में नगर निवासी पुलकित त्यागी के आवस पर पहुंचे।

 प्रोफेसर चेतन सिंह सोलंकी ने बताया कि सौर ऊर्जा से हमे अनेक फायदे है। देहात क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए सौर ऊर्जा यात्रा चल रही है। यात्रा सन् २०२० से २०३० तक चलेगी। विनाशकारी जलवायु परवर्तन के मध्य नजर १०० प्रतिशत सौर ऊर्जा को अपनाने की दिशा में सार्वजनिक आंदोलन के उद्देश्य से तैयार की गई है। सौर ऊर्जा के फायदे के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान फांस मीडिया उनीसे कैलौक्स, लूसी बर्बे, मथिल्डे डैनियन, पुलकित त्यागी, सुरिभ, कपिला, ब्रिजेश कुमार त्यागी, राहुल राव, संजीव त्यागी, हर्ष रस्तोगी, प्रशांत तेवेतिया आदि मौजूद रहे।