प्रदेश में वर्तमान सरकार धर्म आधारित व सामंतवादी तरीके से कार्य कर रही है विनय रतन राष्टीय अध्यक्ष भीम आर्मी

प्रदेश में वर्तमान सरकार धर्म आधारित व सामंतवादी तरीके से कार्य कर रही है विनय रतन राष्टीय अध्यक्ष भीम आर्मी

थानाभवन

प्रदेश में वर्तमान सरकार धर्म आधारित व सामंतवादी तरीके से कार्य कर रही है विनय रतन राष्टीय अध्यक्ष भीम आर्मी 

भीम आर्मी के राष्टीय अध्यक्ष विनय रतन ने आज थाना भवन में आजाद समाज पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार सैनी के आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोन्धित करते हुए कहा वर्तमान में देश और प्रदेश में पूंजीवाद,जातिवाद,धर्मवाद का बोलबाला हो रहा है।गरीब, शोषित,पिछड़े लोगों व मानवता के हितों को प्रदेश सरकार नजरअंदाज कर रही है।

उक्त विचार भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न ने सहारनपुर मंडल आसपा के उपाध्यक्ष राजकुमार सैनी के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यक्त किये उन्होंने कहा कि भाजपा धर्मआधारित सामन्तवादी सोच के तहत प्रदेश में कार्य कर रही है।इससे गरीब दलित व शोषितों का भला होने वाला नही है बल्कि भाजपा की इस कार्यशैली से पूंजीवाद व जातिवाद को बढ़ावा मिल रहा है।इनकी हिन्दू राष्ट्र की कल्पना मनु स्मृति पर आधारित है और मनु स्मृति में बराबरी का अधिकार नही है दलित समाज के लोगो की जमीन खरीदने के संबंध में प्रदेश सरकार का आदेश अत्यंत गलत है।इससे दलित कमजोर होगा भाजपा की मंशा दर्शाती है की एक विशेष वर्ग के लोगो के पास ही जमीन रहे उन्होंने कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि सरकार भेदभाव का रवैया अपना रही है खुद भाजपा में आपराधिक लोगो की भरमार है गरीब को न्याय न मिलने का कानपुर में माँ बेटी की जलकर मौत साक्षात उदाहरण है।उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता जाने के संबंध में कहा कि कानून सबके लिए बराबर है इससे पूर्व भी अनेक नेताओ ने अपने अपने भाषणों में गलत वक्तव्य दिए है लेकिन उनके खिलाफ आजतक कोई कार्यवाही नही की है और जो भी विपक्ष का नेता भाजपा की कार्यशैली के खिलाफ बोलता है उस पर भाजपा द्वारा सीधी कार्यवाही की जाती है और लगता है भाजपा संविधान को पूरी तरह नष्ट करना चाहती है और अपने निजी कानून देश पर थोपना चाहती है।

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में उन्होंने बताया कि देश के 25 प्रदेशो में भीम आर्मी का गांव गांव कस्बो शहरों में संगठन है।आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के कुशल नेतृत्व में आसपा व भीम आर्मी के कार्यकर्ता तन मन धन के साथ लोगो को पार्टी की नीतिया समझा रहे है।आने वाला चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा इस अवसर पर आसपा राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य नीटू सिंह ,भीम आर्मी प्रदेश सहसंयोजक प्रवीण गौतम,आसपा मंडल उपाध्यक्ष सहारनपुर राजकुमार सैनी,भीम आर्मी महानगर संयोजक सहारनपुर विक्की पालीवाल ,भीम आर्मी मंडल महासचिव अनुज भारती आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।