2 दिन से लापता चल रहे युवक का में नहर में शव, शव मिलने से परिवार में मचा कोहराम
प्रेम प्रसंग बताया जा रहा हत्या का कारण
शिकारपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा बुलंदशहर
बुलंदशहर। शिकारपुर नगर का एक युवक के 2 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। लापता युवक का शव खुर्जा की सेमडा नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बुलंदशहर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मयंक पुत्र वेद प्रकाश सैनी 2 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया था। जिसकी सूचना युवक के परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी थी। काफी छानबीन के बाद मृतक मयंक का शव खुर्जा की सेमड़ा नहर से बरामद हुआ है। जैसे ही मृतक के परिजनों को इस घटना की जानकारी तो परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा भी बताया जा रहा है। मृतक मयंक के पिता ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए तीन नाम दर्ज लोगों के खिलाफ शिकारपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।