मां मंदाकिनी बचाओ सेना का नया नेतृत्व, अंकित कश्यप बने नगर अध्यक्ष

चित्रकूट: मां मंदाकिनी बचाओ सेना ने अपने कार्यसमिति का विस्तार करते हुए समाजसेवी अंकित कश्यप को नगर अध्यक्ष और विकास सोनी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा सेना के संरक्षक रामसनेही निषाद ने जिला मुख्यालय के भैरोंपागा में आयोजित बैठक में की।
निषाद ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य मां मंदाकिनी नदी को प्रदूषण और गंदगी से मुक्त कर उसका पुनर्जीवन करना है। हम हर संभव प्रयास करेंगे कि नदी के संरक्षण को प्राथमिकता दी जाए और मंदाकिनी सफाई अभियान को प्रभावी तरीके से चलाया जाए।"
इस बैठक में सेना के जिलाध्यक्ष राजेश निषाद, कासिम और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। नए नेतृत्व के साथ सेना का उद्देश्य मां मंदाकिनी नदी के प्रदूषण के खिलाफ संघर्ष और सफाई अभियान को और गति देना है।