संभल: शाही मस्जिद विवाद के बीच शिव मंदिर के पास खुदाई में मिलीं प्राचीन मूर्तियां

संभल: शाही मस्जिद विवाद के बीच शिव मंदिर के पास खुदाई में मिलीं प्राचीन मूर्तियां

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही मस्जिद विवाद के बीच अब शिव मंदिर और प्राचीन मूर्तियों की बरामदगी ने नया मोड़ ले लिया है। शिव मंदिर से महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित एक पुराने कुएं की खुदाई के दौरान दो प्राचीन मूर्तियां मिली हैं। यह खुदाई लगभग 20 फीट की गहराई तक की गई थी।

प्रशासन ने इन मूर्तियों को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया और अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टीम इनकी ऐतिहासिकता और महत्व की जांच करेगी। मूर्तियों के स्वरूप और संरचना से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे प्राचीन काल की हो सकती हैं, लेकिन उनकी सटीक उम्र और महत्व का निर्धारण विशेषज्ञ जांच के बाद ही किया जाएगा।

शाही मस्जिद विवाद के बीच शिव मंदिर की एंट्री

यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब शाही मस्जिद और शिव मंदिर को लेकर विवाद पहले से चर्चा में है। दोनों स्थानों की ऐतिहासिकता और धार्मिक महत्व को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। अब इन मूर्तियों की बरामदगी ने विवाद को और गहरा कर दिया है।

प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

संवेदनशील मामले को देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है।अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और किसी भी अफवाह को फैलने नहीं दिया जाएगा।

मूर्तियों की जाँच करेगा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण़ विभाग

मूर्तियों की जांच के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम को बुलाया गया है। विशेषज्ञ यह पता लगाएंगे कि ये मूर्तियां किस काल की हैं और उनका ऐतिहासिक या धार्मिक महत्व क्या है।

स्थानीय जनता में उत्सुकता

मूर्तियों की बरामदगी के बाद स्थानीय लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। कुछ लोग इसे ऐतिहासिक खोज मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि यह धार्मिक महत्व की घटना हो सकती है।

प्राचीन मूर्तियों की बरामदगी के बाद इस क्षेत्र की ऐतिहासिकता और धार्मिक महत्व पर नई बहस शुरू हो सकती है। अब सबकी निगाहें ASI की रिपोर्ट पर टिकी हैं।