भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर ब्राह्मण वर्ग से नियुक्ति न होने से देश खाप के चौरासी चौधरी सहित बालियान खाप भी नाराज

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर ब्राह्मण वर्ग से नियुक्ति न होने से देश खाप के चौरासी चौधरी सहित बालियान खाप भी नाराज

••भाजपा नेतृत्व को पुनर्विचार का सुझाव अन्यथा होगी महापंचायत

संवाददाता डॉ अरुण राठी

बडौत। जनपद बागपत में भाजपा द्वारा ब्राह्मण वर्ग के दावेदारों में से किसी एक को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत न किए जाने को लेकर बागपत के चौरासी चौधरी और उनके थांबेदार ही नहीं ब्राह्मणों की सिसौली मुजफ्फरनगर की बालियान खाप भी 

भाजपा नेतृत्व से नाराज है तथा अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। 

जनपद के चौरासी चौधरी देशखाप पं सुभाष शर्मा के आवास पर सिसौली बालियान खाप के चौरासी चौधरी पं दीपक शर्मा ,ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल शर्मा सहित अनेक थांबेदारों ने बैठक के दौरान भाजपा की ब्राह्मण विरोधी मानसिकता पर असंतोष व्यक्त किया तथा कहा कि, बागपत जनपद में जिलाध्यक्ष पद पर की गई घोषणा पर भाजपा नेतृत्व पुनर्विचार करे। इसके साथ ही बैठक में चेतावनी भी दी गई कि, ब्राह्मण समाज भाजपा में अपनी अनदेखी को बर्दाश्त नही करेगा। 

मुजफ्फरनगर जनपद की बालियान खाप के चौरासी चौधरी दीपक शर्मा ने भी बागपत में भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर ब्राह्मण समाज की अनदेखी होने पर आक्रोश जताया और कहा कि, ब्राह्मण समाज शुरू से ही भाजपा का वोट बैंक रहा है ,परंतु जिलाध्यक्ष पद पर ब्राह्मण वर्ग से नियुक्ति ना होने के फैसले से दूर दूर तक ब्राह्मण समाज में काफी आक्रोश है ,जो आगामी समय में भाजपा को परेशानी में डाल सकता है। कहा कि,भाजपा का शीर्ष नेतत्व इस मामले में पुन: उचित फैसला ले। इस अवसर पर सिसौली खाप चौधरी ने कहा कि, इस मामले में यदि भाजपा ने उचित निर्णय नहीं लिया ,तो बागपत के 84 चौधरी पं सुभाष शर्मा जल्द ही महापंचायत का ऐलान करेंगे तथा समस्त सिसौली खाप ,ब्राह्मण समाज अपने समस्त थांबा चौधरियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी मिलेगी ।कहा कि, मुज़फ्फरनगर जाकर अपने सभी थंबो में एवम् ब्लॉक स्तर पर भाजपा के पक्षपातपूर्ण फैसले को अपने समाज के समक्ष रखेंगे।

 इस अवसर ब्राह्मण समाज के उप चौधरी पं वेद प्रकाश शर्मा, थांबा चौधरी पं ब्रह्मपाल, ऋषिपाल किशनपुर बिराल, शिवकुमार चौधरी के प्रतिनिधि, खेकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सुशील शर्मा, श्याम बिहारी शर्मा, बिजेंद्र तहसीलदार आदि ने भी भाजपा से जिलाध्यक्ष पद पर की गई घोषणा पर पुनर्विचार करते हुए ब्राह्मण को ही इस पद की जिम्मेदारी दी जाए।