सामाजिक कार्यों के लिए नेपाल में सम्मानित होंगे खेकड़ा के समाजसेवी उमेश शर्मा

सामाजिक कार्यों के लिए नेपाल में सम्मानित होंगे खेकड़ा के समाजसेवी उमेश शर्मा

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

खेकड़ा | नेपाल की डायनेमिक वर्ल्ड मल्टी पर्पज नामक प्रसिद्ध सामाजिक संस्था द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए खेकड़ा नगर के समाजसेवी उमेश शर्मा को काठमांडू नेपाल में 20 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

समाजसेवी उमेश शर्मा ने बताया कि, नेपाल की सामाजिक संस्था डायनेमिक वर्ल्ड मल्टीपर्पज द्वारा सामाजिक कार्यों के लिए अवार्ड से सम्मानित करने हेतु संस्था की सीईओ डॉ तेल कुमारी राणा द्वारा निमंत्रण पत्र भेजा गया है।

बताते चलें कि, इससे पूर्व भी उमेश शर्मा को बांग्लादेश ढाका की सामाजिक संस्था एवं आंध्रा प्रदेश की सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी समाज सेवा के लिए, पर्यावरण गोल्डन जुबली, अवार्डो से विभूषित किया जा चुका है।जानकारी मिलते ही नगर में लोगों का उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए आवास पर तांता लगा हुआ है।