जनसुनवाई, आईजीआरएस में प्रदेश के 75 जिलों में चित्रकूट को मिला प्रथम स्थान।

जनसुनवाई, आईजीआरएस में प्रदेश के 75 जिलों में चित्रकूट को मिला प्रथम स्थान।

चित्रकूट: जनसुनवाई, आईजीआरएस पोर्टल पर जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए रिपोर्ट की समीक्षा शासन स्तर पर प्रतिदिन की जाती है। माह सितम्बर 2024 में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों एवं उनके गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के सम्बन्ध में की गयी समीक्षा में जनपद पुलिस को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में से प्रथम स्थान प्रदान किया गया है।

   पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी नोडल अधिकारी आईजीआरएस पर्यवेक्षण में निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव प्रभारी आईजीआरएस द्वारा उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेशों-निर्देशों का पालन कराते हुए की गयी। माह सितम्बर में मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी जनसेवा, संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस में जनपद पुलिस द्वारा सभी संदर्भों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। आईजीआरएस शाखा में नियुक्त आरक्षी मानवेन्द्र सिंह एवं महिला आरक्षी अनीशा बानो, मीरा तथा जनपद के समस्त थानों, क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में आईजीआरएस पोर्टल का कार्य देख रहे पुलिस कर्मियों ने सभी संदर्भों की ऑनलाईन फीडिंग की। साथ ही प्राप्त संदर्भों के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। जिस कारण से जनपद को जनसुनवाई के मामलों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। सभी संदर्भों की ऑनलाईन फीडिंग एवं प्राप्त संदर्भों के निस्तारण में जनपद के सभी 12 थानों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।