जिलाधिकारी ने बरगढ में छोटे बच्चे के हाथ से कराया आंगनबाडी केन्द्र का लोकार्पण

जिलाधिकारी ने बरगढ में छोटे बच्चे के हाथ से कराया आंगनबाडी केन्द्र का लोकार्पण

चित्रकूट: जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को चतुर्थ आंगनबाड़ी केंद्र बरगढ का लोकार्पण एक छोटे बच्चों के हाथ से कराए। जिलाधिकारी ने आशा कार्यकत्री से बच्चों के स्टूमेंट के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि सभी स्टूडेंट की व्यवस्था है कि नहीं, जिलाधिकारी ने बच्चे का वजन भी करा कर देखें। उन्होंने कहा कि मीनू के हिसाब से पुष्टाहार दिया जाना चाहिए। उन्होंने आशा कार्यकत्री से गर्भवती महिला के बारे में पूछा, समय समय से संपर्क कर उनसे हालचाल लिया करें।

इसके बाद जिलाधिकारी ने इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय बरगढ के कक्ष संख्या एक का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा अध्यापक से कहां की रजिस्ट्रेशन की सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम है आप लोग अभिवावकों से भी सम्पर्क करें। उन्होंने कक्ष संख्या दो में स्मार्ट बोर्ड से पढ़ाई कर रहे बच्चों का क्लास रूम को भी देखें। क्लास में बच्चों को स्वेटर न पहने देखकर उन्होंने अध्यापकों से कहा कि इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने स्कूल में टॉयलेट को चेक किया। उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देशित किये कि साफ-सफाई भी कराते रहें। उन्होंने मीनू के हिसाब से भोजन दिया जाता है कि नहीं  जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यहां पर साफ सफाई हमेशा रहनी चाहिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय के पास बने ग्राम सचिवालय में पुस्तकालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में और भी किताबें बढ़वाए। उन्होंने ग्राम प्रधान से कहा कि आप लोग बच्चों को पुस्तकालय भेजें। जिलाधिकारी ने जन सेवा केंद्र, प्रधान कक्ष व कंप्यूटर कार्य का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने विनोबा नगर से अशोक रैदास के घर तक बन रहे रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से कहा कि इसकी ड्रेसिंग भी कराते चलें। मनरेगा की तरफ से लगे मजदूरों की जॉब कार्ड व मजदूरी के बारे में जानकारी ली।