चित्रकूट -लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए भाजपा ने चलाया वोटर चेतना महाअभियान - अनिल यादव ।

चित्रकूट -लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए भाजपा ने चलाया वोटर चेतना महाअभियान - अनिल यादव ।

 भाजपा द्वारा 11 मण्डलों के 124 शक्ति केन्द्रों के 851 बूथों पर शनिवार को मतदाता चेतना कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

     जिला प्रभारी अनिल यादव ने कहा कि भाजपा निरन्तर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करती है। जागरूक मतदाता सशक्त लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। भाजपा ने लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए वोटर चेतना महाअभियान चलाया है। भाजपा संगठन और डबल इंजन सरकार अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि एक-एक वोटर का नाम वोटर सूची में शामिल हो, यही भाजपा का संकल्प है। 18 साल की आयु पूरी कर चुके हर युवा को वोटर बनाना है। मतदाताओं से संवाद करके जागरूकता लानी है। वोटरों को जागरूक करके जातिवादी, वंशवादी राजनीति को समाप्त करना है। वोट बैंक तुष्टीकरण की पॉलिटिक्स को खत्म करना है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि हम सबको मतदाता चेतना कैंप लगाकर सक्रिय प्रयास करना होगा। अभियान संयोजक आलोक पाण्डेय ने कहा कि 124 शक्ति केन्द्रों के 851 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने मतदाता चेतना कैंप लगाया है। उन्होंने बताया कि शक्ति केन्द्रों के प्रवासी, प्रभारी, संयोजक, जनप्रतिनिधिगण, जिला, मोर्चा एवं मण्डल पदाधिकारी-गण, बूथों के अध्यक्ष, पन्ना प्रमुखों ने घर-घर सम्पर्क करके मतदाता चेतना महाअभियान कार्यक्रम के तहत 400 से अधिक लोगों के नाम जुडवाने के लिए फार्म भरवाकर जमा कराए हैं। जागरूक मतदाता तथा कार्यकर्ता शत प्रतिशत मतदान करने और कराने का संकल्प लेकर प्रयास कर रहे हैं।

  इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, विधानसभा संयोजक भागवत त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, तीरथ तिवारी, दिब्या त्रिपाठी, विनीता द्विवेदी, हीरो मिश्रा, सुमित मिश्रा, निर्मलेन्द्र पाण्डेय, बृजेन्द्र शुक्ला, अखिलेश रैकवार, श्रद्धांशु, रवि गुप्ता, भवानी जोशी, राघव अग्रवाल, रमाकांत पाण्डेय, ओमप्रकाश, विनोद, शक्ति सिंह, सच्चिदानंद, सुशील द्विवेदी, अंजू वर्मा, रामसागर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।