संभव जैन की दीक्षा महोत्सव के तिलक रस्म से हुआ महोत्सव का शुभारंभ, करोड़ों की संपत्ति छोड़ बसंत पंचमी को लेंगे दीक्षा

संभव जैन की दीक्षा महोत्सव के तिलक रस्म से हुआ महोत्सव का शुभारंभ, करोड़ों की संपत्ति छोड़ बसंत पंचमी को लेंगे दीक्षा

ब्यूरो डा योगेश कौशिक

बडौत | नगर के जैन स्थानक में आयोजित तिलक रस्म के साथ ही जैन मुनि तपस्वी धन्ना मुनि महाराज एवं साध्वी विभावना के सानिध्य में वैरागी संभव जैन के दीक्षा महोत्सव के कार्यक्रमों का प्रारंभ हुआ | 

श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सोसायटी के शहर अध्यक्ष घसीटू मल जैन, मंत्री संजय जैन, मंडी जैन समाज अध्यक्ष शिखर चंद जैन, मंत्री संजय जैन आदि ने दीक्षार्थी के मस्तक पर केसर से तिलक अंकित कर तिलक  का प्रारंभ किया | इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने दीक्षार्थी के दीक्षा महोत्सव हेतु अपनी श्रद्धा दिखाते हुए उन्हें तिलक किया तथा महिलाओं ने मंगल गीत गाए |

 धर्म सभा को संबोधित करते हुए धन्ना मुनि महाराज ने कहा कि ,जैन धर्म के साधुओं का जीवन अत्यंत त्याग तपस्या से परिपूर्ण होता है | सन्यास धारण करने वाला व्यक्ति अपने आप में समस्त समाज के लिए एक उदाहरण बन जाता है | बताया कि, नगर के निवासियों के द्वारा सैकड़ों वर्षो से जैन सन्यास धारण करने की परंपरा रही है |

तिलक समारोह के अवसर पर दीक्षा समारोह के मुख्य संयोजक डॉ अमित राय जैन, अजीत नाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चंद जैन, जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष संतोष जैन, राष्ट्रीय लोकदल नेता अश्विनी तोमर, देवेंद्र जैन, मुनेंद्र जैन, सुधीर जैन आदि भी उपस्थित रहे |