राष्ट्र का विकास करने में भाजपा ही सक्षम, स्थानीय निकाय चुनाव और 2024 के आम चुनाव में भाजपा को मिलेगा प्रचंड बहुमत : विनोद जैन

राष्ट्र का विकास करने में भाजपा ही सक्षम, स्थानीय निकाय चुनाव और 2024 के आम चुनाव में भाजपा को मिलेगा प्रचंड बहुमत : विनोद जैन

ब्यूरो डा योगेश कौशिक

बडौत। मोदी और योगी के बगैर भाजपा के उज्ज्वल भविष्य को कल्पना बताते हुए उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों व 2024 में भाजपा के प्रचंड बहुमत का दावा आज यहां विधि प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता रहे एड विनोद जैन द्वारा किया गया |

भाजपा विधि प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य व जैन राजनैतिक चेतना मंच के राष्ट्रीय सचिव एड विनोद कुमार जैन ने कहा कि ,राष्ट्र का सर्वांगीण विकास करने में केवल भाजपा ही सक्षम हैं। बड़ौत स्थित अपने प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता में
उन्होंने कहा कि, मोदी व योगी इन दोनों नेताओं के बगैर पार्टी की कल्पना नहीं की जा सकती। 

उन्होंने भाजपा को राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी बताया और कहा कि ,इसी विचारधारा के कारण देश के अन्दर जनता ने भाजपा की सरकार बनायी है। दावा किया कि, भाजपा की नजरों में राष्ट्रहित सर्वोपरि रहा है और रहेगा। कहा कि, देश की मोदी सरकार व प्रदेश में योगी सरकार, विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू कर रही हैं जिसका सीधा लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। 

 उन्होंने कहा कि ,वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता पुनः भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से जिताकर मोदी सरकार बनायेंगे तथा उत्तर प्रदेश के आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल करेगी।