मनोज बने जैन मिलन के अध्यक्ष, महेश मंत्री व मनोज को कोषाध्यक्ष का प्रभार

मनोज बने जैन मिलन के अध्यक्ष, महेश मंत्री व मनोज को कोषाध्यक्ष का प्रभार

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।जैन मिलन खेकड़ा के वार्षिक चुनाव में मनोज जैन अध्यक्ष और महेश जैन मंत्री चुने गए। मनोज जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

जैन मिलन की बैठक का शुभारंभ भगवान महावीर प्रार्थना से हुआ। चुनाव अधिकारी राकेश जैन की देखरेख में वार्षिक चुनाव सम्पन्न हुए। इसमें सर्वसम्मति से मनोज जैन अध्यक्ष, महेश जैन मंत्री, मनोज जैन कोषाध्यक्ष, प्रदीप जैन उपाध्यक्ष, संजय जैन उपमंत्री, मुनील जैन धार्मिक मंत्री, वीरदमन जैन, अंकुश जैन भ्रमण मंत्री, संजय जैन प्रचार मंत्री चुने गए। राकेश जैन और जनेश्वर दयाल जैन को संरक्षक चुना गया। सभा में जैन मिलन के वरिष्ठ संरक्षक शिवचरण जैन के निधन पर नौ बार णमोकार मंत्र पढ़कर श्रद्धांजलि दी गई। सभा में उपस्थित जैन समाज के प्रधान जिनेश जैन, जैन इंटर कॉलेज के अध्यक्ष नरेश चंद जैन, अनिल जैन , राकेश कुमार जैन ,संजीव जैन, जनेश्वर दयाल जैन ,मनोज कुमार जैन ,महेश जैन, सुमेर जैन, नवीन जैन, वीरदमन जैन ,प्रदीप कुमार जैन, धर्मेंद्र जैन, मनीष जैन ,साहिल जैन ,सौरभ जैन, सिद्धांत जैन ,मनोज जैन आदि ने नवनिर्वाचित नई कार्यकारिणी कमेटी पर हर्ष जताया। सभा का समापन पंचपरमेष्ठी से हुआ।