रालोद के महासचिव डॉ सुभाष गुर्जर ने किया गांवों का दौरा, चौ जयंत‌ सिंह के कार्यक्रम की सफलता का आह्वान

रालोद के महासचिव डॉ सुभाष गुर्जर ने किया गांवों का दौरा, चौ जयंत‌ सिंह के कार्यक्रम की सफलता का आह्वान

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत ।रालोद के प्रदेश महासचिव एवं जिला पंचायत सदस्य डॉ सुभाष गुर्जर ने जनपद के विभिन्न गांवों का दौरा किया और रविवार को पार्टी मुखिया एवं राज्य सभा सांसद चौ जयंत सिंह के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

 बागपत विधानसभा क्षेत्र के हरचंदपुर गाँव मे प्रेम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि, रालोद सभी वर्गों के हितों की लड़ाई लड़ रही है। रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह के हाथ मजबूत होंगे, तो रालोद उनकी आवाज को जोर शो से उठाने और समाधान में सफलता होगी। 

बता दें कि, रालोद मुखिया एवं राज्यसभा सांसद चौ जयंत सिंह रविवार को जनपद के आठ गांवों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पहुंचेंगे। इसके लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जिला पंचायत सदस्य एवं महासचिव डॉ सुभाष गुर्जर प्रमुख ने शनिवार को क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क किया और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। 

उन्होंने बताया कि ,चौ जयंत सिंह बागपत विधानसभा के अहेड़ा गाँव सहित बड़ौत विधानसभा के सात गांवों में पहुंचेंगे और ग्रामीणों के बीच में रहेंगे। कहा कि, आज भाजपा सरकार में किसान, युवा, मजदूर सभी परेशान हैं ,उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा ने लंबे चौड़े वादे जनता से किए थे, लेकिन उन्हें पूरा करना भूल गई। रालोद ने हमेशा सभी वर्गों के हितों की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ेंगे। कहा कि,रालोद जाति धर्म की राजनीति नहीं करता, बल्कि सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने में विश्वास करता है। इस मौके पर विनोद चौधरी,श्रवण प्रधान, शुभम, भंवर सिंह,राजबीर सिंह आदि बैठक में उपस्थित रहे।