बेसहारा गोवंश की निकाली आंखें, दर-दर भटकने को मजबूर है गोवंश

बेसहारा गोवंश की निकाली आंखें, दर-दर भटकने को मजबूर है गोवंश

बेसहारा गोवंश की निकाली आंखें, दर-दर भटकने को मजबूर है गोवंश

इंचोली। इंचोली थाना क्षेत्र में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा देखने को मिल रही है। बेसहारा गोवंश इधर उधर भटक कर अपना पेट भरने पर मजबूर है। बेसहारा गोवंश की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसा ही मामला थाना इंचोली क्षेत्र के गांव कुरकुरा के जंगलों में देखने को मिला है जहां बेसहारा गोवंश की आंखें ही निकाल ली गई है। जिसकी सूचना गौ रक्षा विभाग के कार्यकर्ताओं को मिली। सूचना पर पहुंचे गौ रक्षा विभाग के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों की मदद से गाय को पकड़कर गाय का उपचार कराया। और गाय को इंचोली से सैफपुर फिरोजपुर रामराज गौशाला में ले गए जहां उसकी देखरेख की जायेगी।

 बता दे कि आवारा गोवंश सड़क पर दर ‌दर भटकने को मजबूर है। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ऐसा ही मामला इंचोली थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहां गौ रक्षा विभाग के प्रांत संयोजक तरुण कुमार गुप्ता व जिला अध्यक्ष प्रणव अहलावत को सूचना मिली थी कि एक बेसहारा गोवंश की आंखें निकाल ली गई है। सूचना मिलते ही तरुण कुमार गुप्ता और जिलाध्यक्ष प्रणव कुमार अहलावत इंचोली पहुंचे। जहां उन्होंने जंगल में स्थानीय लोगों की मदद से बेसहारा गोवंश को पकड़वाया। और मौके पर चिकित्सक को बुलाकर उसका उपचार कराया। जिसके बाद घायल गोवंश को सैफपुर फिरोजपुर रामराज में स्थित गौशाला में ले आए। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस मौके पर प्रांत संयोजक तरुण कुमार गुप्ता विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग,जिला अध्यक्ष प्रणव अहलावत, जिला उपाध्यक्ष राहुल उपाध्याय,जिला उपाध्यक्ष अर्जुन उपाध्याय, जिला महामंत्री दीपक त्यागी, जिला सह मंत्री हिमांशु भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष रोबिन चौधरी, गौ सेवा प्रमुख अजय तोमर, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण उपाध्याय, राहुल कुनकुरा इत्यादि लोग मौके पर मौजूद रहे।

बाइट - राहुल उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग 

(2) प्रवीण उपाध्याय जिला मीडिया प्रभारी विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा विभाग