शिक्षक वह दीपक है, जो दूसरों को प्रकाश देने का काम करता है : डॉ सत्यपाल सिंह

शिक्षक वह दीपक है, जो दूसरों को प्रकाश देने का काम करता है : डॉ सत्यपाल सिंह

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन

ब्यूरो डा योगेश कौशिक

बडौत | नगर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में शिक्षक गोष्ठी में मुख्य अतिथि बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ सत्यपाल सिंह कहा कि, शिक्षक वह दीपक है जो पहले स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है | कहा कि, आज यह जनपद शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के मार्ग पर चलने का काम कर रहा है |

उन्होंने कहा कि जनपद बागपत के शिक्षक अपने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाने का काम कर रहे हैं हमारे जनपद बागपत के युवा चाहे वो खेल का मैदान हों, चाहे कुश्ती का मैदान हो ,निशानेबाजी ,मुक्केबाजी या कबड्डी खेल के मैदान पर विदेशों में छक्के छुड़ाने का काम जनपद बागपत का युवा कर रहा है |

इस दौरान शिक्षकों ने मुख्य अतिथि सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया, वहीं उन्होंने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में अपना पूर्ण योगदान देने का वादा किया |

 विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में प्राचीन एवं प्रख्यात संस्था श्री महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सर्व समाज उत्थान समिति के संयोजक दीपक शर्मा एडवोकेट ने कहा कि ,महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के लिए मैं शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करूंगा | उन्होंने शिक्षण संस्थान को अपना योगदान देने के लिए भी कहा | उन्होंने कहा कि ,शिक्षण संस्थान को जितनी भी मदद होगी ,उतनी मदद की जाएगी |
 इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री वाचस्पति मिश्रा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया | कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज 84 देश खाप चौधरी सुभाष भारद्वाज समाजसेवी दीपक शर्मा शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह प्राचार्य राजेंद्र सिंह शिक्षक नेता पंकज शर्मा ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता राधेश्याम शर्मा एडवोकेट अजय शर्मा दिनेश शर्मा गोपाल शर्मा राधेश्याम शर्मा सक्षम योगेश बैटरी विजय कुमार संजीव कुमार आचार्य उमेश कौशिक आचार्य प्रवीण पुलस्त्य अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक जमदग्नि आचार्य राजीव शास्त्री के अलावा काफी संख्या में शिक्षकों नगर के गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया |