सपा की ओर से बागपत से अतुल प्रधान और गुड्डू पंडित के नाम पर मंथन जोरों पर!

सपा की ओर से बागपत से अतुल प्रधान और गुड्डू पंडित के नाम पर मंथन जोरों पर!

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत। रालोद के भाजपा के साथ एलाइंस के साथ ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मजबूत और दमदार प्रत्याशी की तलाश में जुट गए हैं। वैसे इस सीट पर सपा द्वारा ही अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी कांग्रेस के मुकाबले तेजी से हो रही है। 

सूत्रों ने बताया कि, सपा की ओर से विधायक अतुल प्रधान सहित ब्राह्मण व दबंग नेता के रूप में चर्चित रहे गुड्डू पंडित के नाम पर भी मंथन किया जा रहा है। सपा नेताओ का मानना है कि, अतुल प्रधान की कार्यशैली के चलते उन्हें ब्राह्मण वोट भी मिलेंगे तथा गुर्जर और अल्पसंख्यक वोट बड़ी तादाद में मिलेंगे, जिसके चलते बागपत सीट जीती जा सकती है।