किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने भारत जोडो यात्रा का किया समर्थन, होंगे शामिल

किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने भारत जोडो यात्रा का किया समर्थन, होंगे शामिल

संवाददाता राहुल राणा

दोघट| किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने किया राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा का खुला समर्थन | यात्रा में किसानों को साथ लेकर शामिल होने का किया ऐलान |

कहा कि , राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं | वे इस यात्रा का पवित्र मन से समर्थन करते हैं तथा चार जनवरी को बागपत में यह यात्रा पहुंच रही है| वे और किसान अधिकार आंदोलन के समर्थक इस यात्रा में पहुंचेंगे|

भड़ल गांव में अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी तपस्या कर रहे हैं| इस देश को राहुल गांधी जैसे लोग ही बचा पाएंगे| वे 4 जनवरी को उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और उन्हें कुछ सुझाव भी देंगे| आज किसान मजदूर वर्ग का सरकार और अधिकारी सिस्टम शोषण कर रहे हैं, जबकि किसान और मजदूर परेशानी में हैं | 

उन्होंने कहा ,किसान नेता आचार्य बलदेव सिंह आर्य के आकस्मिक निधन पर किसान वर्ग को भारी क्षति हुई है| वह सदैव किसान हित की लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे|