विपक्षियों को ठेंगा दिखा नगर मे मतदाताओं ने खिलाया "कमल",गंगाघाट व बाँगरमऊ बागी निर्दलीयों की झोली में

विपक्षियों को ठेंगा दिखा नगर मे मतदाताओं ने खिलाया "कमल",गंगाघाट व बाँगरमऊ बागी निर्दलीयों की झोली में

ब्यूरो महेंद्र राज

जनपद में नगर पालिका की 3 सीटों में सिर्फ 1 सीट पर भा.ज.पा जीती है।उन्नाव नगर पालिका सीट पर भा.ज.पा ने दर्ज की जीत।जबकि दो सीटों बांगरमऊ और गंगाघाट नगर पालिका मे भा.ज.पा के बागी निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। उन्नाव की 16 नगर पंचायतों में सिर्फ 3 सीटों पर भा.ज.पा उम्मीदवार जीते हैं।13 नगर पंचायतों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत। गंगाघाट नगर पालिका क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी कौमुदी पांडेय ने विजय हासिल की।जबकि बाँगरमऊ से निर्दलीय राम जी गुप्ता हुऐ विजयी।नगर से भा.ज.पा की श्वेता मिश्रा जीतीं,स.पा की नीतू पटेल रहीं दूसरे नंबर पर।नगर पालिका उन्नाव मे लहराया भा.ज.पा का परचम।

भगवंत नगर मे आशीष शुक्ल ने दी विपक्षी उम्मीदवार को काँटे की लड़ाई में पटकनी।
गंगाघाट मे नहीं चला अरुण़ गोविल व दीपिका चिख़लिया का जादू।उन्नाव नगर में और बढ़ सकती थी भा.ज.पा के विजयी सभासदों की संख़्या,यदि कुछ वार्डों मे प्रत्याशियों का होता सही चयन।नगर के 32 वार्डों मे 11 भा.ज.पा,10 स.पा,09 निर्दलीय,01 आ.प और 01 ब.स.पा की झोली में।

नगर पालिका परिषद उन्नाव से विजयी सभासदों का वार्ड वार विवरण़

  1. किरन-निर्दलीय
  2.शिव वीरेन्द्र कुशवाहा- निर्दलीय
  3.राकेश कुमार-निर्दलीय                                 
  4.प्रेमा-बहुजन समाज पार्टी 
  5.राजेंद्र भारतीय-भारतीय जनता पार्टी
  6.मीरादेवी आर्य-भारतीय जनता पार्टी
  7.सिया दुलारी-निर्दलीय,
  8.रवि कुमार-समाजवादी पार्टी
  9.दिलशाद-निर्दलीय
10.विशेष कुमार जायसवाल- भारतीय जनता पार्टी
11.शिवकुमारी-भारतीय जनता पार्टी
12.गुडिया सिंह-भारतीय जनता पार्टी
13.ओमेन्द्र प्रताप सिंह- निर्दलीय
14.सुशील तिवारी-निर्दलीय
15.मनोज कुमार-समाजवादी पार्टी
16.हीना-समाजवादी पार्टी
17.ब्रजेश पाण्डेय-भारतीय जनता पार्टी
18.लक्ष्मी देवी-समाजवादी पार्टी
19.सतीश यादव-समाजवादी पार्टी
20.मो. फ़हद-निर्दलीय
21.अमित सिंह-भारतीय जनता पार्टी
22.करुण़ा-समाजवादी पार्टी
23.स्वप्निल-भारतीय जनता पार्टी
24.दीपक-भारतीय जनता पार्टी
25.रीता सिंह-भारतीय जनता पार्टी
26.दिनेश कुमार-भारतीय जनता पार्टी
27.अशोक कुमार सिंह- निर्दलीय
28.याशीन अहमद- समाजवादी पार्टी
29.नीलम यादव-समाजवादी पार्टी
30.मेराजुद्दीन-समाजवादी पार्टी
31.अराफ़ात बेग-आम आदमी पार्टी
32.रुकय़्य़ा बेगम-समाजवादी पार्टी