चित्रकूट-सूखा गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार।

चित्रकूट-सूखा गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार।

चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सरधुवा थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि अपराध निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह तथा मुख्य आरक्षी अरविन्द सोनी, आरक्षी महेन्द्र कुमार द्वारा अरुण सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी हूसेपुर थाना बिन्दकी जनपद फतेहपुर को 3 किलो 600 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सरधुवा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।