चित्रकूट-माह दिसम्बर का वेतन 1 जनवरी को मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से होगा जारी।

चित्रकूट-माह दिसम्बर का वेतन 1 जनवरी को मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से होगा जारी।

चित्रकूट: जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने बताया कि माह दिसम्बर का वेतन, जो 1 जनवरी, 2024 को देय होगा, वह मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से जारी किये जाने के निर्देश दिये गये है। मानव सम्पदा पोर्टल के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत शासनादेश मानव सम्पदा पोर्टल एवं डीडीओ पोर्टल के डाटा के आधार पर वेतन आहरण के निर्देश निर्गत किये गये है। उन्होंने कोषागार निदेशालय में अंकित बिन्दुओं पर तत्काल कार्यवाही किये जाने के लिए समस्त कार्यालयाध्यक्ष एवं समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय के प्रत्येक कार्मिक का पूर्ण विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर अद्यावधिक कर लिया जाए। प्रत्येक कर्मचारी के मानव सम्पदा विवरण में ई-सैलरी कोड से सम्बन्धित कार्मिकों का डीडीओ पोर्टल पर वेतन आहरण के लिए प्रयोग में लाये जाने वाले कर्मचारी कोड की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से पूर्ण कर दी जाए।