फंदे से लटका मिला किशोरी का शव गांव में मचा हड़कंप।

फंदे से लटका मिला किशोरी का शव गांव में मचा हड़कंप।

डलमऊ रायबरेली। कोतवाली  क्षेत्र अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया जब 16 वर्षीय किशोरी का फंदे पर लटकता शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना गत दिवस की बताई जा रही है। जानकारी अनुसार क्षेत्र के पूरे लोघन गाँव की रहने वाली 16 वर्षीय  सेजल का शव उसके घर के कमरे में फन्दे से लटकता पाया गया। मृतका की माँ ने बताया कि घर पर कोई नही था। मैं बाहर खेत गई हुई थी। घर के लोग बाहर मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर बिधिक कार्यवाही करते हुए शव को शव विच्छेदन ग्रह भेज दिया है। मौत का कारण रहस्य बना हुआ है।