दीक्षार्थी संभव जैन का दीक्षा महोत्सव, ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए जुटे श्रद्धालु

दीक्षार्थी संभव जैन का दीक्षा महोत्सव, ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए जुटे श्रद्धालु

ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक

बडौत| कल यानि बसंत पंचमी के धार्मिक पर्व और गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व के शुभ दिन दीक्षार्थी संभव जैन के दीक्षा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए श्रद्धालुओं ने तैयारी समीक्षा की |

नगर निवासी करोडपति बाप के बेटे वैरागी बने संभव जैन की ,जैन भागवती दीक्षा का समय निकट आ गया है, कल (आज)बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर उनको तपस्वी धन्ना मुनि महाराज के सानिध्य में सन्यास दीक्षा प्रदान की जाएगी | इस अवसर पर मोती मुनि महाराज व जंबू मुनि महाराज, साध्वी विभावना, साध्वी करुणा महाराज अपने साधु साध्वी मंडल के साथ उपस्थित रहेंगे |

दीक्षा महोत्सव के मुख्य संयोजक डॉ अमित राय जैन ने बताया कि, दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पंजाब हरियाणा गुजरात महाराष्ट्र मध्य प्रदेश राजस्थान दिल्ली इत्यादि प्रदेशों से धार्मिक श्रद्धालु भाग लेंगे |