विश्व गीता संस्थान की केंद्रीय समिति का गठन, समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

विश्व गीता संस्थान की केंद्रीय समिति का गठन, समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत। विश्व गीता संस्थान की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक विश्व गीता संस्थान के संस्थापक एवं मार्गदर्शक आचार्य राधाकृष्ण मनोडी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें नव मनोनीत कार्याध्यक्ष एवं पूर्व आयुक्त देवदत्त शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री व महासचिव तुषा शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्षअभिमन्यु गुप्ता राष्ट्रीय सचिव विजयदीप सिंह तोमर, राष्ट्रीय सचिव एड प्रख्यात शर्मा आदि की मौजूदगी में संपन्न हुई, जिसमें गतवर्ष की उपलब्धियां पर संतोष व्यक्त किया । 

बैठक में बताया गया कि, नीलेश शर्मा जी संस्थान के अध्यक्ष, व्यस्तता के कारण तथा आवश्यक कार्यवश संस्थान के सुचारू कार्य संपादन हेतु अपने प्रतिनिधि स्वरूप पूर्व आयुक्त देवदत्त शर्मा को कार्याध्यक्ष के रूप में मनोनीत करना चाहते हैं।वहीं आचार्य राधाकृष्ण मनोडी के मार्गदर्शन में एक सक्रिय केंद्रीय कार्य समिति का गठन भी चाहते हैं। उसके बाद देवदत्त शर्मा के नाम का सुझाव प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से ओंकार ध्वनि के साथ पारित किया गया।कवयित्री तुषा शर्मा ने उपाध्यक्ष के लिए अभिमन्यु गुप्ता के नाम का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसका नीलेश शर्मा ने अनुमोदन किया सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव ओंकार ध्वनि के साथ पारित किया गया। अभिमन्यु गुप्ता के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद के टटीरी, खेकड़ा, छपरौली, बडौत व अमींनगर सराय आदि से बधाई संदेश दिए जा रहे हैं।