अवागढ़ में भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन की हुई बैठक

अवागढ़ में भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन की हुई बैठक

-ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता 

एटा। अवागढ़ में जलेसर रोड स्थित थाना कोतवाली के सामने भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन के कार्यालय पर संगठन की बैठक हुई। ये बैठक संगठन के प्रबंधक एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी समीम खान के नेतृत्व में हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु मिश्रा ने कहा कि हमारा संगठन गरीब, शोषित, असहाय लोगों की मदद करता है। संगठन में किन्नर प्रकोष्ठ से बॉबी किन्नर को राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंचल जैन को नगर अध्यक्ष, अमृत को तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु मिश्रा, प्रबंधक एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी समीम खान, जितेंद्र कुमार गॉड, दानवीर, बॉबी किन्नर, हिरदेश बघेल, परवेज अली, अंचल जैन, सत्य प्रकाश, सोहिल, अंकुल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।