माँ की रसोई संस्था ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल और भोजन, रातभर चला राहत अभियान

माँ की रसोई संस्था ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल और भोजन, रातभर चला राहत अभियान

नोएडा। ठंड के मौसम में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को राहत देने के उद्देश्य से माँ की रसोई संस्था ने एक विशेष राहत अभियान चलाया। इस अभियान के तहत संस्था की पूरी टीम ने रातभर सड़कों पर रह रहे लोगों को कंबल और गरम भोजन वितरित किया। माँ की रसोई के अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में यह अभियान नोएडा में संचालित किया गया।

संस्था के सदस्यों ने फुटपाथों, बस स्टैंड,  और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाई। इस दौरान सैकड़ों लोगों को भोजन और कंबल प्रदान किए गए, जिससे ठंड के इस मौसम में उन्हें थोड़ी राहत मिल सके।

संस्था के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा, "हमारा उद्देश्य समाज के उन लोगों तक मदद पहुंचाना है, जो ठंड और भूख से परेशान हैं। माँ की रसोई हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहती है, और आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा।"

इस अभियान में संस्था के कई स्वयंसेवकों ने भाग लिया और लोगों को सहायता प्रदान की। माँ की रसोई संस्था लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रही है और समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आती रहती है।

स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया।