दूसरी बार डबल मैडल जीतकर अनुज यादव बने राष्ट्रीय चौंपियन

-ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता
एटा। राजस्थान के अलवर में इण्डिया मास्टर्स एथलैटिक्स द्वारा 44वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलैटिक्स चौंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें अनुज यादव सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबन्धक सन् 2018 आर्यावर्त बैंक, निवासी इस्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने जी0टी0 रोड एटा ने आयु वर्ग 65+ में प्रतिभाग किया जिसमें उन्होंने त्रिपद कूद में रजत पदक एवं 100 मीटर बाधा दौड़ में काँस्य पदक जीतकर अपने जनपद एटा एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर राष्ट्रीय चौंपियनशिप हासिल की। इस चौंपियनशिपि में भारतवर्ष के अलग-.अलग राज्य से लगभग 2000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता राजस्थान के अलवर में आर0आर0 कॉलेज के खेल मैदान में दिनांक 06 से 08 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गयी। इस जीत के साथ अनुज यादव का चयन आगामी होने वाली अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स एथलैटिक्स चौंपियनशिप 2025 के लिये हो गया है। इससे पूर्व अनुज यादव ने पिछले छः वर्षाे में सन् 2018 से प्रादेशिक खेलों में सन् 2018 में जनपद अलीगढ़ से तीन स्वर्ण पदक, सन् 2020 में जनपद सोनभद्र (ओवरा) में तीन स्वर्ण पदक, सन् 2021 में जनपद बस्ती मंें एक स्वर्ण, एक रजत एवं एक काँस्य पदक, सन् 2022 जनपद अमेठी से एक रजत दो काँस्य पदकए सन् 2023 में जनपद कानपुर से दो स्वर्ण व एक रजत पदक, सन् 2025 में जनपद वाराणसी से दो स्वर्ण व एक रजत पदक तथा राष्ट्रीय खेलों में सन् 2024 में महाराष्ट्र के पुणे में एक काँस्य पदक एवं सन् 2025 में राजस्थान के अलवर में एक रजत व एक कॉस्य पदक जीतकर अब तक कुल 21 पदक हासिल किये हैं। जिनमें 11 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक एवं 5 काँस्य पदक शामिल है।