पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर गौकश सहित चार पकड़े, दो घायल, औजार, तमंचे व मांस बरामद

ब्यूरो डा योगेश कौशिक
बडौत | जनपद बागपत की रमाला थाना पुलिस ने गौकशी में लिप्त चार लोगों को मुठभेड़ के बाद पकडा | पकड़े गए अभियुक्तों में दो शातिर गौकश भी शामिल | दोनों शातिर मुठभेड़ में हुए घायल | गौकशी में इस्तेमाल किये गए औजार व सामान किया बरामद |
थाना रमाला प्रभारी ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में एसआई विनय कुमार , अमर सिंह आदि 8 पुलिस कर्मियों की टीम ने देर रात गश्ती के दौरान हुई मुठभेड़ में वसीम पुत्र करम अली, फुरकान पुत्र फिरोजूदीन, यामीन पुत्र शरीफ तथा लुकमान पुत्र मेहरबान को पकडने में सफलता हासिल की | चारों गौकश थाना क्षेत्र के असारा गाँव के रहने वाले हैं | मुठभेड़ में दो शातिर गौकश घायल अवस्था में पकड़े गए हैं |
पुलिस ने गौकशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे .315 बोर ,2 खोखा व 2 जिन्दा कारतूस, लगभग एक कुंतल प्रतिबंधित पशु मांस, एक कुल्हाड़ी, दो अवैध छुरी, एक गुटका लकड़ी का, एक दरात, एक बडा गड़ासा लोहे का व 4 रस्से भी बरामद किए हैं। साथ ही विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है |