चित्रकूट-विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों के निस्तारण पर दिया जोर।

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर आगामी 22, 23 और 24 जनवरी को एनआईएक्ट की धारा 138 के अन्तर्गत लम्बित मामलों के निस्तारण के लिए सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में बुधवार को जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम द्वारा गठित समिति की बैठक हुई।
जिला कचहरी में बुधवार को हुई समिति की बैठक में विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक मुकदमों के निस्तारण पर जोर दिया गया। पाक्सो एक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विनीत नारायण पाण्डेय एवं अपर जिला जज चतुर्थ नीरज श्रीवास्तव ने बैठक में उपस्थित न्यायिक मजिस्ट्रेटों से अधिक से अधिक एनआईएक्ट वादों के निस्तारण करने को कहा।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज फरूख इनाम सिद्दीकी, सिविल जज सीडि विदुषी मेहा, सिविल जज त्वरित न्यायालय सोनम गुप्ता, सिविल जज जूडि सैफाली यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अंजलिका प्रियदर्शनी आदि मौजूद रहे।