व्यापारियों की स्वर्ण जयंती स्वाभिमान यात्रा का अग्रवाल मंडी व बागपत में भव्य स्वागत 

••समस्याओं के समाधान के लिए उद्योग व्यापार मंडल कटिबद्ध : मुकुंद  मिश्रा ••अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में जनपद के व्यापारियों की एकता दिखी बेमिसाल ••स्वाभिमान यात्रा का प्रदेश भर में होते हुए 8 मई को लखनऊ में होगा समापन

व्यापारियों की स्वर्ण जयंती स्वाभिमान यात्रा का अग्रवाल मंडी व बागपत में भव्य स्वागत 

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत | उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं ज़िलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में भव्य डिजिटल रथ पर सवार होकर स्वाभिमान यात्रा अग्रसेन भवन मेरठ रोड बागपत से प्रारंभ हुई तथा नगर का भ्रमण करने के बाद अग्रवाल मंडी टटीरी में पहुंचने पर आतिशबाजी ढोल नगाड़े व पुष्प वर्षा कर अतिथियों को माल्यार्पण कर नगर में भ्रमण कराया गया |यात्रा में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा प्रांतीय संयुक्त महामंत्री ईश्वर कंसल, प्रांतीय युवा अध्यक्ष सोनी, प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील पांडे शैलेंद्र गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे | 

अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी में पहुंचने पर स्वाभिमान यात्रा को सभा के रूप में परिवर्तित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष  मुकुंद मिश्रा ने कहा कि, व्यापारियों की समस्याओं के लिए व्यापार मंडल सदा संकल्पित है तथा व्यापार मंडल मिलावट करने वाले एवं घटतौली करने वाले व्यापारियों का बहिष्कार करता है |

सभा में शैलेंद्र शर्मा ने कहा ,हम सभी विक्रेता के साथ-साथ उपभोक्ता भी हैं, इसलिए शुद्धता से कोई समझौता नहीं करना चाहिए | ईश्वर कंसल ने बताया कि, स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में स्वाभिमान यात्रा 13 मार्च को सहारनपुर से शुरू हुई थी, जो लगातार प्रदेश के विभिन्न जनपदों में होते हुए 8 मई को लखनऊ में पहुंचेगी |

अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित व्यापारी सभा में सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर व पटका पहना कर अभिनंदन किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक स्वर्गीय विशंभर दयाल अग्रवाल एवं स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया | अध्यक्षता एवं संचालन जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने किया | 

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन एवं जिला संरक्षक प्रमोद गुप्ता ,निवर्तमान चेयरमैन विनोद कुमार ,संरक्षक धनेंद्र कुमार जैन, संरक्षक विनोद गुप्ता दोघट ,संरक्षक कन्हैया गुप्ता उर्फ कपिल गुप्ता ,संरक्षक नरेश प्रधान का भी अभिनंदन किया गया | कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल जैन जिला महामंत्री हंसराज गुप्ता, पंकज गुप्ता ,ईश्वर अग्रवाल ,श्रेयांश जैन , युवा जिलाध्यक्ष संजय गर्ग ,श्यामसुंदर गर्ग ,राहुल गुप्ता को सम्मानित किया गया | वहीं प्रांतीय अध्यक्ष ने व्यापारी संघ के जनपदीय व क्षेत्र के पदाधिकारियों को सम्मानित किया | 

 इस अवसर पर बागपत छपरौली दोघट किशनपुर बरल खेकडा अमीनगर सराय एवं अग्रवाल मंडी के वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे |