भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर शोभायात्रा का हुआ आयोजन।

भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर शोभायात्रा का हुआ आयोजन।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा

एटा। जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति, एटा की एक आवश्यक बैठक समिति के अध्यक्ष अनुपम जौहरी के आवास पर आयोजित की गयी, जिसमें भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयंती पर दिनांक 15 नवम्बर, 2023 को शोभायात्रा एवं दिनांक 10 दिसम्बर, 2023 को अधिवेशन की रूपरेखा तैयार की गयी। युवा शाखा के अध्यक्ष डा0 विकास सक्सैना द्वारा समिति के अध्यक्ष श्री अनुपम जौहरी एवं महामंत्री श्री अनिल प्रकाश सक्सैना का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा सुधीर कुलश्रेष्ठ को सर्वसम्मति से स्वागताध्यक्ष बनाया गया। शोभायात्रा एवं अधिवेशन को भव्य रूप देने के लिये सभी सदस्यों से सुझाव आमन्त्रित किये गये। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री चित्रगुप्त जयंती पर श्रीराम चित्रगुप्त कन्या जू0हा0 (कायस्थ भवन) पर दोपहर 12 बजे कलम-दवात् पूजन एवं हवन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तदोपरान्त 3 बजे से शोभायात्रा आकर्षक झांकियों, बैण्ड बाजों एवं काली मण्डल के साथ निकाली जायेगी। समिति के अध्यक्ष अनुपम जौहरी, महामंत्री अनिल प्रकाश सक्सैना, युवा शाखा के अध्यक्ष डा0 विकास सक्सैना, महामंत्री क्षितिज सक्सैना द्वारा चित्रांश बन्धुओं से अपील की गयी है कि शोभयात्रा के मार्ग पर जिन चित्रांश बन्धुओं के आवास हैं वह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करें तथा शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर शोभायात्रा को भव्य बनायें। बैठक में एटा के वरिष्ठ सर्जन डा0 राजीव कुलश्रेष्ठ, यूरो सर्जन डा0 मंयक कुलश्रेष्ठ, सुधीर कुलश्रेष्ठ, हरिस्वरूप सक्सैना, उमेश सक्सैना, पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सहाय एड0, कर्णवीर सक्सैना, अनुपम जौहरी, अनिल प्रकाश सक्सैना, रतनप्रकाश सक्सैना, लालबहादर सक्सैना, आलोक जौहरी, मनोज कश्यप एड0, अमित जौहरी एड0, दीनेश्वर सहाय, संजीव सक्सैेना, मानवेन्द्र कुदेशिया, राजीव श्रीवास्तव, अखिलेश सक्सैना, डा0 राकेश मधुकर, राकेश शम्स, सुधीर सक्सैना (पत्रकार), गौरव चित्रांशी युवा शाखा से डा0 विकास सक्सैना, विकास चौधरी, क्षितिज सक्सैना, रविकान्त सक्सैना, गौरव सक्सैना, राजीव सक्सैना, सौरव सक्सैना, निशान्त जौहरी, हेमेन्द्र कुमार, मोहित जौहरी, महिला शाखा से शिप्रा जौहरी, ऊषा सक्सैना, रविश सक्सैना, आशा सक्सैना, डा0 ऊषा किरन, अल्का सहाय, बीना सक्सैना, गुड्डी सक्सैना, शबनम जौहरी आदि मौजूद रहे। उपरोक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी सुधीर सक्सेना द्वारा दी गयी।