नही रहें पूर्व डी0पी0आर0ओ0 दिवाकर सक्सैना

नही रहें पूर्व डी0पी0आर0ओ0 दिवाकर सक्सैना

-ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता 

एटा। स्थानीय काली मन्दिर रोड महाराणा प्रताप नगर, एटा निवासी दिवाकर बाबू सक्सैना सेवानिवृत्त जिला पंचायत राज अधिकारी (डी0पी0आर0ओ0) का सैफई मेडिकल कालेज में उपचार दौरान निधन हो गया। उनके पार्थिक शरीर को दिनांक 28 मार्च, 2025 को उनके एटा स्थित आवास पर लाया गया। दिवाकर बाबू सक्सैना के निधन का समाचार सुनकर एटा के चित्रांश बन्धुओं, सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक समिति व ओम शान्ती परिवारों में शोक की लहर दौड़ गयी। वरिष्ठ नागरिक समिति के पदाधिकारियो व शान्ती परिवार के लोगों ने स्व0 दिवाकर बाबू सक्सैना को फूलमालायें पहनाकर तथा शॉल उड़ाकर अन्तिम विदाई दी। स्व0 दिवाकर बाबूू सक्सैना का अन्तिम संस्कार एटा के शमशान घाट (मोक्ष धाम) भूतेश्वर पर दिनांक 28 मार्च, 2025 को किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र राहुल सक्सैना उर्फ रिंकू द्वारा दी गयी। स्व0 दिवाकर बाबू को शोक श्रद्धाजंलि अर्पित करने हेतु आई0डी0 सक्सैना, उमेश सक्सैना, रमेश चन्द्र गुप्ता, रजनीकान्त शर्मा, मूल चन्द्र शर्मा, लाल बहादुर सक्सैना, कान्ती सरन सक्सैना, शिवराज सिंह वर्मा, दिनेश प्रताप सिह चौहान, गौरी शंकर वार्ष्णेय, महेश चन्द्र चौहान, रणधीर शर्मा, नरायन दास पचौरी, सुबोध सक्सैना, गौरव सक्सैना, पंकज सक्सैना, राजेश सक्सैना, जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति, एटा के अध्यक्ष अनुपम जौहरी, महामंत्री अनिल प्रकाश सक्सैना, कोषाध्यक्ष लाल बहादुर सक्सैना, मीडिया प्रभारी सुधीर सक्सैना, महिला शाखा की पूर्व अध्यक्ष डा0 ऊषा किरन सक्सैना, युवा शाखा के महामंत्री क्षितिज सक्सैना, प्रदीप बिसारिया सहित अनेकों चित्रांश बन्धु उनके निवास स्थान पर पहुॅचें। पूर्व डी0पी0आर0ओ0 के निधन पर जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति के अध्यक्ष अनुपम जौहरी के आवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में चित्रांश बन्धुओं ने उपस्थित होकर दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गवासी दिवाकर बाबू सक्सैना की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार के धैर्य हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में अनुपम जौहरी, अनिल प्रकाश सक्सैना, सुधीर सक्सैना, लाल बहादुर सक्सैना, क्षितिज सक्सैना, डा0 विकास सक्सैना, आलोक जौहरी, दीनेश्वर सहाय, अमित जौहरी एडवोकेट, हिमांशु अस्थाना, संजीव सक्सैना, ई0 ईश्वर दयाल सक्सैना, मनोज कश्यप एडवोकेट, कान्ती सरन सक्सैना, प्रदीप बिसारिया, मानवेन्द्र कुदेशिय, रवीन्द्र सहाय एडवोकेट आदि।