बागपत की डा अंजना शर्मा को आगरा में मिला बेस्ट स्त्री रोग विशेषज्ञा पुरस्कार

बागपत की डा अंजना शर्मा को आगरा में मिला बेस्ट स्त्री रोग विशेषज्ञा पुरस्कार

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत। महिला रोग विशेषज्ञा डा अंजना को जहां रोगियों के साथ उनके मधुर व्यवहार से जाना जाता है वहीं आगरा में आयोजित हुए कार्यक्रम में उनके बेस्ट स्त्री रोग विशेषज्ञा होने पर भी पुरस्कार का ठप्पा लग गया है। समारोह में उनके समाजसेवा के कार्यो को भी सराहना मिली।

आगरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आयुष पुरस्कार 2025 में बागपत के मुंशीलाल मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की डायरेक्टर डा अंजना शर्मा को सम्मानित किया गया। उनके द्वारा जनकल्याण के लिए किये गये उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए बेस्ट स्त्री रोग विशेषज्ञ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्रदेश सरकार में मंत्री योगेश उपाध्याय ने दिया। इस अवसर पर उनके पति डा ललित शर्मा समेत बागपत के अनेक गणमान्य मौजूद रहे।