भारत विकास परिषद एवं विराट संस्कार शाखा के द्वारा कराई जाएंगी 6 कन्याओं की शादी।

भारत विकास परिषद एवं विराट संस्कार शाखा के द्वारा कराई जाएंगी 6 कन्याओं की शादी।

इसरार अंसारी
मवाना । नगर में भारत विकास परिषद मवाना विराट एवं संस्कार शाखा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को 6 कन्याओं का सरल सामूहिक विवाह उत्सव मंडप मवाना में कराया जा रहा है जिसमें सभी साथियों वैदिक रीति रिवाज के अनुसार कराई जाएंगी। बता दें कि आने वाली 10 जनवरी 2023 को भारत विकास परिषद मवाना विराट एवं संस्कार शाखा के तत्वधान में नगर के मेरठ रोड पर स्थित उत्सव मंडप में 6 कन्याओं का वैदिक रिती रिवाज के साथ शादियां संपन्न कराई जाएंगी। शादी से पूर्व गुरुवार को सभी कन्याओं को लहंगा एवं वर को सूट का कपड़ा प्रदान किया गया। जानकारी देते हुए अनुराग दुबलिश ने बताया कि शादियों में जोड़ों को गृहस्थी का सभी जरूरी सामान दिया जाएगा तथा वर पक्ष एवं कन्या पक्ष से प्रत्येक जोड़े के 25-25 व्यक्ति शादी में शामिल होंगे तथा वैदिक रीति रिवाज से शादियां संपन्न कराई जाएंगी। शादियों में शामिल होने वाले सभी से अनुरोध किया गया कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करें मास्क लगाकर रखें, दूरी बनाकर रखें तथा सभी को बूस्टर डोज लगवाने के लिए जागरूक किया । कार्यक्रम में शैवाल दुबलिश राजीव, रस्तोगी, अनुराग दुबलिश, दीपक गुप्ता, नीता दुबलिश, डॉ विजय कुमार , पवन कुमार रस्तोगी,राजवीर सिंह ,दीपक अरोरा ,संजीव रस्तोगी ,अनुराधा रस्तोगी, अचला गुप्ता, नेहा रस्तोगी, विदुषी रस्तोगी ,रितु अग्रवाल ,सुभाष धीमान, रवि मलिक, डॉ शक्ति साहनी नीलम साहनी ,मनोज जग्गी, रीटा धीमान, संगीता मेहता , आदित दुबलिश एवं आदि का विशेष योगदान रहा।