कृषक इंटर कॉलेज के चिराग ने तीन जिलों दिखाई अपने हुनर की चमक  सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स के रूप में जगमगाया।

कृषक इंटर कॉलेज के चिराग ने तीन जिलों दिखाई अपने हुनर की चमक  सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स के रूप में जगमगाया।


 मवाना इसरार अंसारी। नगर के फलावदा रोड स्थित नगर के ऐतिहासिक कृषक इण्टर कालिज में एनसीसी कैडेट चिराग के सर्वश्रेष्ठ कैडेट चयनित होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने एनसीसी कैडेट चिराग को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने बताया कि कृषक इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट चिराग ने सत्र 2022-23 में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मेरठ सहारनपुर मुजफ्फरनगर की चैम्पियनशिप जीत कर इतिहास दोहराया और तीन जिलों में अपने हुनर की चमक दिखाई। जिसके लिए कैडेट चिराग को गत दिनों विद्यालय प्रांगण में स्थित 73 बटालियन एनसीसी मवाना के कमान अधिकारी ने चिराग को 3500- का चैक पुरस्कार स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया था। कैडेट चिराग ने एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मेरठ जिसके अन्तर्गत मेरठ,सहारनपुर,मुजफ्फरनगर सहित तीन जनपदों की 11 बटालियन के दस हजार से अधिक कैडेट्स के बीच प्रतिस्पर्धा के उपरांत यह उपलब्धि हासिल की है। कैडेट चिराग की यह उपलब्धि काबिल ए तारीफ है, जिससे हमारे विद्यालय व समस्त क्षेत्र के छात्र छात्राओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। मैं ऐसे प्रतिभावान कैडेट को सम्मानित करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। विदित है कि इससे पूर्व हाल ही में हमारे विद्यालय का अम्बर ऑफिसर मौ• इमरान भी वरिष्ठ स्कन्ध में रहते हुए द्वितीय सर्वोत्तम कैडेट का खिताब अपने नाम कर चुका है।विद्यालय प्रांगण में उपस्थित स्टाफ व समस्त छात्र छात्राओं ने करतल ध्वनि के साथ कैडेट चिराग का मनोबल बढ़ाते हुए इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।