पराली जलाने पर जुर्माने से भी आक्रोशित दिखे किसान नेता, समस्याओं का समाधान वर्ना आंदोलन : ठा पूरण सिंह

पराली जलाने पर जुर्माने से भी आक्रोशित दिखे किसान नेता, समस्याओं का समाधान वर्ना आंदोलन : ठा पूरण सिंह

संवाददाता सीआर यादव

अमीनगर सराय। क्षेत्र के कस्बा सराय पहुंचे किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा, किसानों की समस्याओं का समाधान न होने के चलते सरकार से विरोध जारी रहेगा तथा किसानों की अनदेखी पर सरकार को सबक सिखाने की बात कही।

 छेत्र के हिसावदा गांव में एक कार्यकर्ता के यहां शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा पूरन सिंह ने कस्बे में रोहित शर्मा के आवास पर बैठक में सरकार पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, किसान को पराली जलाने पर उनसे हर्जाना वसूला जा रहा है, उन पर कठोर करवाई की धमकी दी जा रही है, जबकि मिलों व फेक्ट्रियो से होने वाले प्रदूषण पर कोई रोक नहीं। पेराई सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन गन्ना मूल्य अभी तक तय नहीं किया गया है ।अभी तक गन्ने का पिछला बकाया भी अटका पड़ा है। ऊर्जा निगम किसानों को लगातार परेशान कर रहा है ,जो संगठन को कतई बर्दाश्त नहीं होगा। 

कहा कि, अगर सरकार ने किसानों की अनदेखी की ,तो एक बड़े जनांदोलन का आगाज होगा ,जिसमे संगठन और सरकार आमने सामने होंगी। किसानों को उनका हक दिलाना ही संगठन का मूल उद्देश्य है। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा, जिलाध्यक्ष कालूराम हिलवाड़ी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक, परवेज अहमद, इरफान मेंबर, नीरज कश्यप, मुकेश, सलीम, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।