विश्व हिंदू महासंघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार का जनपद आगमन,हुआ भव्य स्वागत

विश्व हिंदू महासंघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार, प्रदेश महामंत्री व उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, और राष्ट्रीय पदाधिकारी हरिशरण दास जी महाराज का आज जनपद उन्नाव के सिविल लाइंस (निकट बालाजी मंदिर) में आगमन हुआ।
उनके स्वागत में जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र साई बाबा, जिला महामंत्री बृजेश भटनागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, युवा जिला अध्यक्ष राजमीत भटनागर, और संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने आगंतुकों का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र से सम्मान कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री बृजेश भटनागर ने कहा, "प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के आगमन से उन्नाव की माटी धन्य हो गई है।" उन्होंने हाल ही में दिवंगत संगठन के सदस्य वेद प्रकाश जी के निधन को संगठन के लिए बड़ी क्षति बताते हुए उनके प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रदेश महामंत्री और अन्य पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कौशांबी में तीन दिवसीय सम्मेलन की तैयारी
जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र साई बाबा ने सभी पदाधिकारियों से आगामी 28 से 30 दिसंबर 2024 तक कौशांबी में होने वाले प्रदेश सम्मेलन में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। जिला महामंत्री बृजेश भटनागर सहित सभी ने इसमें अपनी सहमति व्यक्त की।
प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया।