सैनरा पब्लिक स्कूल  में  वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया 

सैनरा पब्लिक स्कूल  में  वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया 
गढमुक्तेश्वर 
सैनरा पब्लिक स्कूल में वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि  पंकज चतुर्वेदी .बीईओ ने छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का आभासीय माध्यम से शुभारंभ किया तथा अपने संबोधन से छात्रों द्वारा बनायी गयी कलाकृतियों की सराहना करते हुए बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये आशीर्वाद दिया तदोपरांत मैनेजमेंट व अभिभावकों द्वारा दीप-प्रज्जवलन कर प्रदर्शनी के अवलोकन हेतू सभी को आमंत्रित किया। जिसमें बच्चों द्वारा वेस्ट मैटेरियल का प्रयोग कर विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का सृजन किया गया। बच्चों ने सांइस तथा अन्य विषयों से जुड़े मॉडलस बनाकर उनके बारे में दर्शको को महत्वपूर्ण जानकारियों दी। छात्रों ने भारत के सभी प्रांतो की सुंदर झलक दिखाई। जिसकी अतिथियों व अभिभावकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस प्रकार का आयोजन बच्चों के मानसिक, बौद्धिक, नैतिक तथा सामाजिक क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। सैनरा इन्स्टीट्यूट के डायरेक्टर श्री उमेश सैनरा व प्रीन्सिपल सीमा सैनरा ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से बच्चों में ज्ञान का गहराई से सृजन होता है। प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलो के प्रधानाध्यापक व स्टाफ ने उपस्थिति दर्ज कर बच्चों के कार्य को सराहा तथा उत्साहवर्धन किया।
प्रदर्शनी में  रघुनन्दन शर्मा,  कान्ती चन्द शर्मा, वी०के० त्यागी, दीपचन्द सैनी मनोज शर्मा,  भीष्म त्यागी  परमल पालीवाल, कपिल भारद्वाज, रामौतार गर्ग, मूलचंद सिंघल, रमेश चौहान, अतुल कंसल, रूचिर जैन, अमल गोयल, कुसुम त्यागी, किशन पाल, सुमन प्रकाश त्यागी, मोहित शर्मा, टेकचंद भारती आदि व सैकडो अभिभावको ने उपस्थिती दर्ज कर छात्रों की सराहना कर मनोबल बढाया।