चित्रकूट-ग्रामीणों को बांटे अक्षत और निमंत्रण।

चित्रकूट-ग्रामीणों को बांटे अक्षत और निमंत्रण।

चित्रकूट: श्रीराम मन्दिर निर्माण प्राण प्रतिष्ठा समिति, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एवं विचार परिवार के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रानीपुर भट्ट पावर हाउस से लेकर रामकृपा अस्पताल तक घर-घर भ्रमण करते हुए अक्षत एवं निमंत्रण पहुंचाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कामतन मोहल्ला, खोही, रामघाट व कुशवाहा बस्ती का भी भ्रमण किया। 

   विहिप पदाधिकारी छेदीलाल गौतम ने बताया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में निर्मित श्रीराम मन्दिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसे लेकर दुनिया भर तक सनातन प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। अयोध्या के साथ पूरे क्षेत्र में भी 22 जनवरी को उत्सव मनाया जाएगा। स्थानीय मन्दिरों में भी रामायण, सुन्दरकाण्ड के पाठ के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सभी लोग अपने घरों में दीपक जलाएंगे। कार्यक्रम की जानकारी अक्षत वितरण एवं निमंत्रण के साथ दी जा रही है। 

   इस मौके पर पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा, रामचरण तिवारी, अमित मिश्रा, जगदीश केशरवानी, जागेश्वर निषाद, रामखेलावन निषाद, गयादीन निषाद, राजेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव, स्वप्निल मिश्रा, अवधेश, वीरेन्द्र शुक्ला व धर्मेन्द्र आदि मौजूद रहे।