भैयादूज कल, तैयारियों में जुटे लोग

भैयादूज कल, तैयारियों में जुटे लोग
शामली। भाई बहन के प्यार के प्रतीक भैयादूज का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। बाजारों में खरीददारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार इस बार भैयादूज का पर्व दीपावली के तीसरे दिन के बजाय चौथे दिन मनाया जा रहा है, इसका कारण यह रहा कि दीपावली के अगले दिन सूर्यग्रहण होने के कारण गोवर्धन का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा जबकि भैयादूज का पर्व गुरुवार को मनेगा। त्यौहार को लेकर लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। बाजारों में खील बताशे की खरीददारी की जा रही है।