-समाजसेवियो ने झारखंड राज्य से भटक कर आई महिला की कराई शादी

-समाजसेवियो ने झारखंड राज्य से भटक कर आई महिला की कराई शादी
-महिला के परिजनों की सहमति पर कराई गई शादी
कांधला। झारखंड राज्य से भटक कर आई महिला को समाजसेवियों ने सहारा देकर महिला की शादी कस्बा निवासी एक व्यक्ति के साथ करा दी। समाजसेवियों ने दंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दी।
झारखंड राज्य के जिला गढ़वा थाना नगर कोतवाली के गांव कुलझीकी निवासी 40 वर्षीय महिला सोनी भटक कर कई दिन पूर्व कस्बे में आई थी। महिला का कोई सहारा न होने के चलते महिला भटक कर कस्बे की दलित बस्ती में पहुंच गई। समाज सेवा करने वाले कई लोगो ने महिला के बारे में जानकारी की। समाजसेवियों ने महिला के परिजनों से फोन पर वार्ता करते हुए जानकारी हासिल की तो महिला के परिजनों ने बताया कि वह किसी तरह भटक कर घर से चली गई है। महिला के परिजनों ने बताया कि महिला की अभी तक शादी नहीं हुई है। महिला के परिजनों की सहमति पर समाजसेवियों ने महिला की शादी कस्बा निवासी सुभाष के साथ करा दी। समाजसेवियों ने दंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।