डीएम-एसपी ने जिला कारागार  का किया औचक निरीक्षण 

डीएम-एसपी ने जिला कारागार  का किया औचक निरीक्षण 

रायबरेली। जिलाधिकारी  माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से बात कर उनकी परेशानियों, जेल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कारागार की व्यवस्था, सफाई व स्वच्छता पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया। कारागार में निरुद्ध महिला बंदियो हेतु संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण की प्रशंसा की गयी। निरीक्षण के दौरान कारागार की पाकशाला, चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को भी सराहा गया।
इस मौके पर कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक  अविनाश गौतम, जेलर सत्य प्रकाश, उपजेलर, ज्ञान लता पाल, उपजेलर अनिल कुमार विश्वकर्मा, उपजेलर वीरेन्द्र विक्रम सिंह एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।