गुजरात सरकार में बावरिया समाज की महिला को कैबिनेट मंत्री बनाने पर हर्ष

गुजरात सरकार में बावरिया समाज की महिला को कैबिनेट मंत्री बनाने पर हर्ष
बावरिया समाज ने पीएम, गृहमंत्री व भाजपा अध्यक्ष का जताया आभार
झिंझाना। गुजरात में भाजपा सरकार की प्रचंड जीत से जहां भाजपाईयों में खुशी का माहौल है वहीं पार्टी द्वारा बावरिया समाज की बेटी को सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर बावरिया समाज ने भी पीएम, गृहमंत्री व भाजपा अध्यक्ष का आभार जताया है। गुरुवार को बावरिया समाज द्वारा मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
जानकारी के अनुसार गुजरात में एक बार भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं पार्टी द्वारा बावरिया समाज की महिला भानूबेन बावरिया को कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने से समाज में भी हर्ष छाया हुआ है। गुरुवार को झिंझाना क्षेत्र में पडने वाले बावरिया समाज के 12 गांवों में समाज के लोगों ने मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई देते हुए भाजपा सरकार का आभार जताया। समाज सेवा संगठन बावरिया कालोनी अहमदगढ के पदाधिकारियों ने कहा कि गुजरात सरकार ने भानूबेन बावरिया को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर देशभर में बावरिया समाज को जो सम्मान दिया है उसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, देश के गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताते हैं। इस मौके पर संगठन के संयोजक धर्मवीर वाड्रा, अध्यक्ष सोनू बावरिया, उपाध्यक्ष श्यामसुंदर, गौतम बावरिया, राजकुमार, अमनदीप, पवन, राजकुमार, विश्वनाथ, डा गौतम कोहली, चरणसिंह आदि भी मौजूद रहे।