तेज गति पर पुलिस का शिकंजा

तेज गति पर पुलिस का शिकंजा

उरई। पुलिस अधीक्षक रबि कुमार के निर्देशन में यातायात निरीक्षक संजय सिंह एवं उनकी टीम अब वाहनों की गति को लगाम कसने मे जुटी है। नेशनल हाईवे पर यातायात निरीक्षक स्वयं स्पीड मीटर से वाहनों की गति को नाप रहे हैं। इस दौरान अधिक गति से चलाने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। निरीक्षक संजय सिंह का कहना है कि तेज गति से वाहन चलने के कारण आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। वाहन चालकों को हिदायत दी जा रही है कि वाहन को सीमित गति से चलाएं, और सुरक्षित यात्रा करें।