पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक यादव के निधन पर शोक

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक यादव के निधन पर शोक

संवाददाता सीआर यादव

अमींनगर सराय ।जनपद के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौना निवासी दीपक यादव का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया ,जिससे जिले में शौक की लहर दौड़ गयी | निधन के बाद उनके शव को उनके पैतृक गाँव लाकर गमगीन माहौल में अन्तिम संस्कार किया गया।

गौना गाँव निवासी पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक यादव की मंगलवार की सुबह दिल्ली स्थित उनके आवास पर तबियत खराब होने पर उनके समीप के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहां ह्रदय गति रुक जाने से उनकी मौत हो गयी। जैसे ही यह समाचार बागपत जनपद और उनके पैतृक गांव पहुंचा ,तो शोक की लहर दौड़ गयी | दीपक यादव फिलहाल अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष थे। 

उनके शव को अमीननगर सराय स्थित फार्म हाऊस पर लाया गया,जहां उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी | दोपहर बाद उनके शव को उनके पैतृक गांव गौना लाया गया ,जहां गमगीन माहौल में उनका अन्तिम संस्कार कर दिया गया। दीपक यादव दो बार जिला पचायत सदस्य व एक बार जिला पचायत उपाध्यक्ष रहे। 

उनके निधन पर रालोद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा,पूर्व मन्त्री डा मेहराजुद्दीन अहमद, ब्लॉक प्रमुख अनीश चेयरमैन मांगेराम यादव मा सतपाल यादव ओमपाल यादव राजेंद्र यादव इरफान सभासद पप्पू जाटव नितिन सभासद  यादव, पूर्व मंत्री डॉ कुलदीप उज्ज्वल, डॉ एसपी यादव, अरुण कसाना, अजीत यादव, नरेश प्रधान, डालचंद प्रधान,बाबूराम प्रधान,वेद सिह प्रधान, जाकिर हसन,प्रदीप प्रधान, सहित सैकडों लोगों ने दुख प्रकट किया है