नाबालिग लड़की को भगा ले जाने तथा दुष्कर्म करने की घटना में फरार अभियुक्त गिरफ्तार।

नाबालिग लड़की को भगा ले जाने तथा दुष्कर्म करने की घटना में फरार अभियुक्त गिरफ्तार।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता 

एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा थाना जसरथपुर पर पंजीकृत मुअसं- 10/2024 धारा 363,366,376,342 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे एक अभियुक्त राजीव पुत्र दुर्विजय निवासी अरियारा थाना कायमगंज जनपद फर्रूखाबाद। को आज दिनांक 16.02.2024 को नथुआपुर तिराहा के पास से समय करीब 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक की जा रही है।