अंडरपास के निर्माण के चलते दिल्ली शामली रेल मार्ग 11 बजे से शाम पांच बजे तक रहा बंद , कल भी मार्ग रहेगा प्रभावित

अंडरपास के निर्माण के चलते दिल्ली शामली रेल मार्ग 11 बजे से शाम पांच बजे तक रहा बंद , कल भी मार्ग रहेगा प्रभावित

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।बडागांव रेल फाटक को अंडरपास में बदलने की कवायद में बुधवार को दिल्ली- शामली रेलमार्ग करीब छह घंटे प्रभावित रहा। गुरुवार को भी मार्ग पर कार्य होगा, जिससे ट्रेन प्रभावित रहेंगी।

कस्बे में बड़ागांव मार्ग रेलवे फाटक को अंडरपास में बदला जा रहा है। इसके लिए बुधवार को युद्धस्तर पर निर्माण कार्य चला। विशालकाय मशीनों ने अंडरपास निर्माण के लिए बने बडे ब्लाक, रेल लाइन के नीचे खिसकाने का कार्य किया। इस दौरान 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मार्ग की सभी ट्रेन बंद रही। निर्माण कार्य के चलते सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक मार्ग की सभी ट्रेन बंद रही । स्टेशन अधीक्षक बसंत कुमार ने बताया कि ट्रेन नम्बर 04019, 04020, 04521 बुधवार को नही चली। गुरुवार को भी शेष कार्य होगा, इसलिए ये ट्रेन गुरुवार को भी केंसिल रहेंगी।