विवेका नंद स्थित एक आर्युवेदिक फैक्ट्री में गर्म तेल गिरने से काम कर रही महिला के दोनो पैर बुरी तरह झुलसे, हुई जख्मी़

विवेका नंद स्थित एक आर्युवेदिक फैक्ट्री में गर्म तेल गिरने से काम कर रही महिला के दोनो पैर बुरी तरह झुलसे, हुई जख्मी़

मंडल ब्यूरो अनिल चौधरी

हाथरस। विवेकानंद कालोनी स्थित एक घर में संचालित वीआर अर्थवेदा फार्मस्युटिकल प्रा.लि. फैक्ट्री में काम कर रही महिला उबलता तेल गिरने से बुरी तरह से झुलस गई है। महिला का क्लीनिक से उपचार करा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सुनीता देवी पत्नी राजेश निवासी नगला अलगर्जी की रहने वाली हैं। जो कि यहां पर एक किराए के कमरे में रह रही है। घर की स्थिति बेहद खराब है यह महिला ही मजदूरी करके अपने घर का पालन पोषण कर रही थी। गुरुवार के दिन रोजाना की तरह घायल महिला वीआर अर्थवेदा फार्मस्युटिकल प्रा.लि. फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए गई थी। उस फैक्ट्री में तेल उबल रहा था । जो तेल महिला के पैरों पर गिर गया और महिला बुरी तरह से दौनो पैरों में झुलस गई है। वही मौके पर रोने बिलखने लगी । इस खोलते तेल ने महिला के पैरों को जख्मी कर दिया है जो चलने से भी मजबूर है। फैक्ट्री में मौजूद लोगों द्वारा महिला को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया है। इस दौरान एक तमन्नागढ़ी निवासी एक युवक भी झुलस गया है। अब महिला घर पर है। इस घटना को लेकर हैरानी की बात यह रही उक्त घायल महिला की आर्थिक स्थिति खराब होने से एक किराए के मकान में ही जीवन यापन कर रही है जबकि वही मजदूरी करके पूरे परिवार का पालन पोषण कर रही थी। इस महिला के घर में एक बुजुर्ग महिला है जो बीमार रहती है और उसका इलाज चलता रहता है।

- घर पर संचालित है आर्युवेदिक फैक्द्री :

वीआर अर्थवेदा फार्मस्युटिकल प्रा.लि. फैक्ट्री में शहर के विवेकानंद कालोनी स्थित एक घर में संचालित है। सूत्रों के मुताबिक संचालक गैर तरीके से फैक्द्री चला रहे हैं। इसका थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सीर रोड़ पर एक घर में आयुर्वेदिक भस्में मोर पंख, हिरण के सींग जैसे आदि फूंके जाते है।