उप जिलाधिकारी ने किया कृषक इण्टर कालिज स्थित मतदान स्थल का निरीक्षण।

उप जिलाधिकारी ने किया कृषक इण्टर कालिज स्थित मतदान स्थल का निरीक्षण।


  मवाना इसरार अंसारी। मंगलवार को एसडीएम अखिलेश यादव ने आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर कृषक इण्टर कालिज का निरीक्षण किया। एसडीएम अखिलेश यादव ने स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, मतदान स्थल, मतदान बूथों, प्रवेश द्वार, निकास द्वार  का निरीक्षण कर अपने अधिनस्थों को शान्ति पूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने, सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने के दिशानिर्देश दिये। उप जिलाधिकारी ने कहा कि शान्ति पूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव कराना उनकी प्राथमिकता मैं है प्राथमिक उद्देश्य है जिसके लिए एक एक व्यवस्था की बारीकी से जांच करते हुए खामियों को दूर करने के लिए समस्त प्रशासनिक मशीनरी फ्लाइट मोड पर है। किसी भी प्रशासनिक कार्यक्रम में कृषक इण्टर कालिज का हमेशा भरपूर सहयोग प्राप्त होता रहा है जिसके लिए प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार का आभार जताया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार एवं समस्त विद्यालय परिवार आवश्यकता पड़ने पर अपना सहयोग प्रशासन को मिलता रहता है। एसडीएम ने क्षेत्र के अनेक संस्थाओं का निरीक्षण करने के उपरांत पाया कि जितने उन्नत संसाधन एवं विशाल व व्यवस्थित परिसर कृषक इण्टर कालिज का है वैसा अन्य जगह मिलना मुश्किल है इसलिए विशेष रूप से आगामी निकाय चुनाव में मतदान केंद्र बनाने के साथ साथ मतसंग्रह एवं मतों की गिनती के लिए संस्था का चयन किया गया है। प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने उप जिलाधिकारी मवाना को विद्यालय परिसर की समुचित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराते हुए हर संभव सहयोग करने की बात कही।